फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद ही ध्वस्त की अवैध प्लाटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ग्राम तरला नागल में की गई अवैध प्लाटिंग को डेवलपर ने खुद ही ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए सचिव ने अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा एमडीडीए की टीम ने दो अन्य अवैध निर्माण के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की। मंगलवार को एमडीडीए की टीम तरला नागल पहुंची, जहां काफी बड़े काफी बड़े भूखंड पर अवैध रूप से प्लॉटिंग की गई थी। सचिव ने अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए। इस मौके पर एमडीडीए के अतुल गुप्ता, पीएन बहुगुणा, राकेश भट्ट, सुपरवाइजर समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, एक अन्य टीम ने कारगी चौक के पास मोहम्मद जावेद व रियासत अली के अवैध मकान को सील कर दिया। सीलिंग टीम में एई अभिषेक भारद्वाज, विनीत रस्तोगी, मनीष राणा समेत अन्य शामिल रहे। ऋषिकेश में बिरला फार्म हरिपुर कलां में तहसीलदार व पुलिस की उपस्थिति में अवैध बिल्डिंग को सील किया गया। इस मौके पर सुधीर गुप्ता, पीपी सिंह, महावीर, धर्म सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें