फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लाइन लॉस कम करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर लाइन लॉस कम कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लाइन लॉस का खामियाजा प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी आयोग के अध्यक्ष को सौंपा। लाइन लॉस से होने वाले उपभोक्ताओं के नुकसान को लेकर लगातार मांग उठा रहे जन संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष से उनके देहरादून स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लाइन लॉस के आंकड़ों से अध्यक्ष को अवगत कराया। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने चेतावनी भी दी यदि इस दिशा में निगम ने कदम नहीं उठाया तो आंदोलन का सहारा लिया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मोर्चा के महासचिव आकाश पंवार, भीम सिंह बिष्ट शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें