फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चुनाव के बिना बनी बार कमेटी को लेकर अधिवक्ता दो फाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के एक गुट ने कमेटी गठन को बताया नियम विरुद्ध
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी से अधिवक्ताओं की बैठक बुलाने की मांग की



बार एसोसिएशन का चुनाव कराए जाने के बजाए सर्वसम्मति के आधार पर बनाई गई कमेटी को लेकर अधिवक्ता दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट के अधिवक्ताओं ने बैठक करके कमेटी बनाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। उन्होंने कमेटी के निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर बार के सभी अधिवक्ताओं की बैठक बुलाने की मांग भी की है।



विकासनगर तहसील मुख्यालय स्थित अधिवक्ता चेंबर्स पर आयोजित बैठक में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। कुछ अधिवक्ताओं ने कहा कि चुनाव संबंधी प्रक्रिया को लेकर जब वह बार कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि चुनाव कराने के बजाए एक कमेटी का गठन कर लिया गया है, जिसमें दो अध्यक्ष, दो सचिव आदि बना लिए गए हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता सतपाल राठौर, त्रिलोक सिंह, अनीश, राजेंद्र आदि ने कहा कि इस प्रकार से कमेटी का गठन किया जाना नियम विरुद्ध है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बनने के लिए चुनाव कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि कमेटी बनाने की कार्रवाई के संबंध में अधिवक्ताओं को अंधेरे में रखा गया और उन्हें बिना बताए कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लिए गए।
विज्ञापन




उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से अधिवक्ताओं की बैठक बुलाने की मांग भी की है। उधर नई बनाई गई कमेटी के कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है और न ही कोई ऐसा पत्र उनके सामने आया है। इस संबंध में अधिवक्ताओं से बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें