फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कैनाल रोड का निर्माण शुरू कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। नगर पालिका के हरिपुर वार्ड के सभासद ने लोक निर्माण विभाग से कैनाल रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाने की मांग की है। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर यह चेतावनी भी दी है कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो वह जिलाधिकारी के दरबार में समस्या को उठाएंगे। पत्र में सभासद मोहन सिंह राठौर ने कहा है कि कैनाल रोड के खस्ताहाल होने के कारण हरिपुर व आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हरिपुर व ढकरानी के किसानों के खेत कैनाल रोड पर होने के कारण उन्हें रात व दिन के समय आवाजाही करनी पड़ती है। सड़क के अत्यधिक खराब होने के कारण दुर्घटना घटने का खतरा बना रहता है। उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें