चकराता। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोगियो व इसके मजरो में बढ़ती गर्मी के चलते पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है। ग्राम पंचायत जोगियो के कंवासी बाजार, सैजाड़, सणोऊ आदि में पानी का संकट गहरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के निवासी अभी तक जल जीवन मिशन योजना से वंचित हैं। पुराने जलस्रोतों पर निर्भर रहने के चलते उन्हें गर्मी के मौसम में भारी संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीणों के साथ स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सूर्यपाल चौहान, चतर सिंह, बलबीर सिंह, विपिन सिंह, विशाल, सचिन, सरिता चौहान, जीत सिंह, प्रीतम, प्रभु राज, बबीता, दिलेराम, भगतराम आदि शामिल रहे। संवाद