माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। वामपंथी दल सीपीआई ,सीपीएम व सीपीआई एमएल की ओर से शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 8 सूत्रीय मांग-पत्र भेजा गया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मजदूर एवं प्रवासियों की मदद, क्वारन्टीन सेंटरों में सुधार समेत कई अन्य मांगें उठाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनहित में सरकार तत्काल इन मागों को लागू करे। कहा कि आयकर दायरे से बाहर व्यक्ति के खाते मे कम से कम 6 माह तक 7500 रूपये डाले जाएं। इसके अलावा 6माह के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 10 किलो मुफ्त राशन ,प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में घर भेजने व भोजन की व्यवस्था की जाए। मनरेगा के तहत 200 दिन का रोजगार 500 रूपये प्रतिदिन मजदूरी, कौशल एवं योग्यता के अनुरूप रोजगार, क्वारन्टीन सेंटरों में सुविधाओं में सुधार किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं में भी विस्तार करने पर जोर दिया। इस अवसर सीपीएम सचिव राजेन्द्र सिंह नेगी, सीपीआई सचिव समर भंडारी, सीपीआई एमएल के नेता इंद्रेश मैखुरी, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, राजेन्द्र पुरोहित ,गिरधर पंडित, अनंत आकाश, लेखराज व अन्य शामिल रहे। गौरव