शहर के एमपीजी कालेज छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस ने मुख्यमंत्री से कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त 11 पदों को भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीस दिसंबर को मसूरी दौरे पर आ रहे मुख्यंत्री को इस बाबत ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दशक से कॉलेज में कई प्रमुख विषयों के शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसका असर पढ़ाई पर पड़ रहा है। इसके अलावा कॉलेज में छात्रों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कॉलेज भवन की मरम्मत की भी मांग उठाई। इस अवसर पर कुलदीप थापा, मनोज कुमार, सुरज कुमार, आकाश पंवार, गौरव रावत अजय रावत मौजूद रहे । संवाद