कालसी। जौनसार बावर जल जंगल जमीन संरक्षण समिति ने गढ़वाल के मुख्य वन संरक्षक धीरज पांडे को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने जनजाति क्षेत्र के निवासियों के जल, जंगल और जमीन से जुड़े पारंपरिक अधिकारों को लागू करने की मांग की गई है। समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान और उपाध्यक्ष श्याम दत्त जोशी ने वन विभाग के 2010 के पत्रांक का हवाला दिया। उन्होंने सूखे और रोगग्रस्त पेड़ों पर स्थानीय ग्रामीणों को पहला अधिकार देने की मांग की। साथ ही 1999 में सिविल जज देहरादून द्वारा दिए गए निर्णय को लागू करने की भी मांग की गई। समिति ने माफी की लकड़ी और वन संपदा पर ग्रामीणों के पहले अधिकारों को सुनिश्चित करने की अपील की।