फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गढ़वाल की महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के संबंध में कथित अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की मांग उठी है। गिरफ्तारी की मांग के लिए सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 12 नवंबर को पटेलनगर कोतवाली से जुड़े बजरंग दल एक सदस्य ने एसएचओ पटेलनगर नरेश राठौर के चरित्र को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। इसमें उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की महिलाओं और पहाड़ की नाबालिग लड़कियों का उल्लेख करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है और सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है।ज्ञापन में मांग की गई कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक साजिश सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाए। साथ ही मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस संबंध में एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हो गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें