अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम) की बैठक में शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता का विरोध समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन ने शिक्षक हितों की मांगों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने का निर्णय लिया। बैठक में शिक्षकों की सेवा-शर्तों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सैनी ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा। साथ ही आगामी रणनीति और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र कुमार सैनी रहे। अध्यक्षता गढ़वाल मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र तोमर ने की। मंत्री तजेंद्र धीमान, मीडिया प्रभारी एसके सैनी, चतर सिंह नेगी, पीयूष पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, रमन समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संवाद