साहिया। कोविड काल में वितरित किए गए राशन का भाड़ा व लाभांश की मांग राशन वितरकों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से की है। उन्होंने मंत्री के साथ चर्चा में बताया कि वह पिछले कई साल से लगातार मांग करते चले आ रहे हैं लेकिन, उनकी किसी भी स्तर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जौनसार बावर जनजाति सरकारी सस्ता गल्ला एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान का रुका हुआ राशन का भाड़ा व लाभांश वितरकों को नहीं दिया गया है। कोविड काल के दौरान उन्होंने अपने संसाधनों से राशन उठाकर उसका वितरण कराया था। उन्होंने मंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, धूम सिंह चौहान, महिपाल सिंह तोमर, अमर सिंह नेगी, श्याम सिंह राठौर, साधु सिंह, भागीराम, राम सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद