फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्राध्यापकों की तैनाती की मांग के लिए छात्रसंघ ने किया प्राचार्य का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
I- वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तीन संकाय में स्वीकृत पद के सापेक्ष तैनाती नहीं
विज्ञापन

I

Iजल्द प्राध्यापकों की नियुक्ति नहीं करने पर महाविद्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनीI

वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में स्वीकृत पदों के सापेक्ष प्राध्यापकों की तैनाती की मांग के लिए छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल का घेराव किया। जल्द प्राध्यापकों नियुक्ति नहीं होने पर महाविद्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। प्राचार्य ने मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पूर्व रिक्त पदों पर तैनाती की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तीन माह से रसायन विज्ञान के प्राध्यापक का पद भी खाली चल रहा है। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने कहा कि महाविद्यालय डाकपत्थर पछवादून और जौनसार बावर का सबसे बड़ा महाविद्यालय हैं। यहां जौनसार क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने आते हैं। वर्तमान में छात्र संख्या करीब दो हजार है। कहा कि विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं है। स्वीकृत पदों के सापेक्ष भी तैनाती नहीं की जा रही है। इस कारण अपनी पसंद के विषयों की पढ़ाई के लिए छात्रों को देहरादून जाना पड़ता है। छात्र किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करते हैं। इससे अभिभावकों पर भी आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन




घेराव करने वालों में महासचिव प्रियांशु चौहान, काजल चौहान, सुशांत कुमार, अनिल डोगरा, काजल, राकेश, राहुल आदि शामिल रहे।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें