देहरादून। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने समाज कल्याण मंत्री खजान दास से भेंट की। उन्होंने राज्य में दिव्यांगजन आयुक्त व उपायुक्त की स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई। जुगरान ने बताया कि 25 वर्ष बाद भी इन पदों पर स्थायी नियुक्ति नहीं हुई है और आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया जा रहा है। इससे दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रमाण पत्र जारी करने में भी असुविधा होती है। कौशल प्रशिक्षण का भी अभाव है। इससे रोजगार सृजन प्रभावित हो रहा है। जुगरान ने केंद्र के दिशा निर्देशों व 2016 के अधिनियम के तहत शीघ्र नियुक्ति का अनुरोध किया। मंत्री खजान दास ने जुगरान को आश्वस्त किया कि वे प्राथमिकता पर स्थायी पूर्णकालिक दिव्यांग जन आयुक्त की नियुक्ति करेंगे। ब्यूरो