फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्पीड ब्रेकरों पर पेंट कराने की मांग

Mon, 12 Oct 2026 11:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून विकास मंच ने क्षेत्र से होकर गुजरने वाले दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए गए नए स्पीड ब्रेकरों पर पेंट कराने की मांग की है। मंच के माध्यम से इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को पत्र भी भेजा गया है। हरबर्टपुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए स्पीड ब्रेकरों का निर्माण कराया है। लेकिन स्पीड ब्रेकरों पर पेंट नहीं किए जाने से वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दिखाई नहीं देने के कारण दिन व रात में स्पीड ब्रेकरों पर दुर्घटनाएं भी घट रही हैं। पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने ब्रेकरों पर सफेद पेंट कराने की मांग की है। उनका कहना है पेंट हो जाने से स्पीड ब्रेकर दूर से दिखाई देंगे, जिससे दुर्घटना का खतरा कम हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया शीघ्र ही आवश्यक उपाय किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें