मसूरी। क्षेत्र में परिवहन निगम की टेंपो ट्रेवल्स की जगह बड़ी बसों का नियमित संचालन के लिए भाजपा वरिष्ठ नेता-पूर्व पालिका सभासद अनिता सक्सेना ने एसडीएम को पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने परिवहन निगम की बसों के नियमित संचालन की मांग की है। कहा कि टेंपो ट्रेवल्स में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पास सुविधा नहीं है, जिससे पास धारक परेशान हैं। छोटी बसों में पर्याप्त सवारी भी नहीं जा पा रहे हैं। मिनी बसों में आंदोलनकारियों के पास की भी सुविधा नहीं है। सरकार से जारी सुविधा का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा बड़ी बसों में आंदोलनकारियों, पास धारकों के लिए जो सुविधा है उसका लाभ मिनी बसों में जनता को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्होंने बड़ी बसों के संचालन की मांग की है। संवाद