सेलाकुई। कांग्रेस ने नगर निकायों के लिए होने वाले मतदान के दिन औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को छुट्टी प्रदान किए जाने की मांग की है। सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि नगर निकायों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत 23 जनवरी को बृहस्पतिवार के दिन मतदान होना है। औद्योगिक इकाइयों में ऐसे भी कर्मचारी-अधिकारी कार्य कर रहे हैं जो किसी न किसी नगर निकाय के मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए सभी औद्योगिक इकाइयों में एक दिन की छुट्टी प्रदान की जानी चाहिए। पत्र भेजने वालों में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अमित पंवार, सुशील, महेंद्र आदि शामिल रहे। संवाद