फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : महिलाओं को भा रहा सोने का हार और हीरे की अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- ज्वेलर्स की ओर से सोने के गहनों की बनवाई में दी जा रही 50 फीसदी तक की छूटI
विज्ञापन




- करवाचौथ के लिए कपल बैंड, अंगूठी, ब्रेसलेट और मंगलसूत्र की मांग ज्यादा



करवाचौथ पर सोने, चांदी और हीरे के गहनों की मांग बढ़ गई है। महिलाएं सोने के हार, कान के टॉप्स, कंगन और अंगूठी की जमकर खरीदारी कर रही हैं। शहर के ज्वेलर्स के मुताबिक बीते साल के की अपेक्षा इस साल गहनों की मांग ज्यादा बढ़ गई है।

करवाचौथ पर ज्वेलर्स की ओर से सोने की गहनों की बनवाई में 50 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है। कांशी ज्वेलर्स के मैनेजर मोहित ने बताया कि भारी और हल्के मंगलसूत्र खूब खरीदे जा रहे हैं। इनकी कीमत 10 हजार से लेकर 2 लाख तक है। शिवाय ज्वेलर्स से शुभ रविंद्र रस्तोगी ने बताया कि इस बार चांदी की एंटिक पायल, झुमके, हार, मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, प्लेन बिछुए, कपल बैंड, कंठी सेट, डिजाइनर चेन और अंगूठी की मांग बढ़ गई है। शहर में करवाचौथ पर रोजाना लाखों के जेवरात बिक रहे है।
विज्ञापन




इसे देखते हुए ज्वेलर्स ने मुंबई, कोलकाता, सूरत समेत अन्य शहरों से गहनों की विशेष रेंज मंगवाई है। कमल ज्वेलर्स, फ्रंटियर ज्वेलर्स, पंजाब ज्वेलर्स, कपूर ज्वेलर्स, लाहौर ज्वेलर्स, सिंघल ज्वेलर्स और कुंदन माला ज्वेलर्स पर ग्राहकों की भीड़ अधिक हो रही है।
विज्ञापन






Iमहिलाओं को दिए जा रहे विशेष ऑफरI

फ्रंटियर ज्वेलर्स से अंशुमन कपूर ने बताया कि सोने की ज्वेलरी मेकिंग पर 50 फीसदी तक का डिसकाउंट है। हीरे और टोल्की ज्वैलरी पर 25 फीसदी तक का डिसकाउंट है। इसके अलावा हर खरीद पर एक गिफ्ट है। पुरानी ज्वैलरी बदलने पर जीरो फीसदी कटौती है। कमल ज्वेलर्स से पता चला कि 22 कैरेट सोने की कीमत 56700 और 18 कैरेट 47800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 75000 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा हीरे की मेकिंग पर 25 फीसदी तक छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें