उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने एकता विहार में धरना-प्रदर्शन के 150 दिन पूरे होने पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि बेरोजगार युवा लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर संघ के प्रवक्ता सुरेश सिंह, सह संयोजक सुशील कैंतुरा, जनसंपर्क सचिव नितिन दत्त, मोहन कैंतुरा, सचिन गोहर, बिट्टू वर्मा, अखिल तोमर, जसपाल मौजूद रहे।