हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी के विरोध में शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की गई। संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष प्रदीप चमोली ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा को गर्दन काटने की धमकी दी जा रही है और जान से मारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जिला अधिकारी और एसएसपी से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मौके पर अनुपमानंद गिरी महाराज, भंवर सिंह पुंडीर, संध्या राजपूत आदि मौजूद रहे।