देहरादून। वार्ड 80 की पार्षद अंजली सिंघल ने कहा कि उनके वार्ड में नशा तस्करों से लोग परेशान हैं। बताया कि इस संबंध में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अभियान चलाया गया। जिसके बाद इस पर लगाम लगाने में सफलता भी मिली, लेकिन वार्ड में अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जो नशा तस्करी कर रहे हैं और क्षेत्र में नशे की वस्तुएं बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने और वार्ड में अभियान चलाने की मांग की है। संवाद