अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से वंचित छात्रों को प्रोजेक्ट जमा करने का दूसरा मौका देने की मांग की गई है। डीएवी पीजी कॉलेज के इकाई अध्यक्ष करन घाघट ने मुख्य नियंता अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान सैकड़ों छात्र प्रोजेक्ट जमा नहीं कर पाए थे। वंचित छात्र लगातार प्रोजेक्ट जमा करने का अतिरिक्त मौका देने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कॉलेज से छात्रों की समस्या का समाधान करने की मांग की।