कालसी। भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें आगामी चुनाव और पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। विधानसभा चकराता के विस्तारक प्रेम सिंह पंवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव और पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी शक्ति केंद्रों में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, बूथ सशक्तीकरण अभियान को निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। मंडल महामंत्री चमन नेगी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से निष्ठा, सक्रियता व समर्पण से दायित्व निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान और पूर्व मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह तोमर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद