छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल
छह दिवसीय दौरे के दौरान दल राज्य के विकास मॉडल का करेगा अध्ययन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। छत्तीसगढ़ पहुंचा देहरादून के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल अपने छह दिवसीय दौरे के दौरान राज्य के विकास मॉडल का अध्ययन करेगा।
प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून की ओर से आयोजित इस यह अध्ययन दल बिलासपुर में कोयला उत्पादक कंपनी एसईसीएल, कोरबा में देश के प्रमुख ऊर्जा संयंत्र एनटीपीसी और एल्यूमीनियम इकाई बालको की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझेगा, जो सिरपुर स्थित सातवीं सदी के ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध बिहारो और रायपुर के ट्राइवल म्यूजियम में जनजाति संस्कृति का अवलोकन करेगा, पत्रकारों का यह दल 40 किलोवाट के सोलर प्रोजेक्ट, महिला स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण आत्मनिर्भरता मॉडल का अध्ययन करेगा। पत्रकारों का यह दल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी संवाद करेगा। दल का नेतृत्व कर रहे प्रेस सूचना ब्यूरो देहरादून के प्रभारी संजीव
सुंद्रिर्याल के मुताबिक 19 सितंबर तक यह दल छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, सांस्कृतिक और विकास मॉडल का अध्ययन करेगा।