देहरादून। प्रदेश में महिला उद्यमियों की तर्ज पर अब सरकार पूर्व सैनिकों को भी उद्योग लगाने पर 5% की छूट देने पर विचार कर रही है ।
बुधवार को विधानसभा स्थित सभागार में उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने औद्योगिक संगठनों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 दिन के भीतर उद्योगों में स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार मिल रहा है या नहीं इसकी रिपोर्ट दी जाए । सिडकुल में कई वर्षों से खाली पड़े प्लाटों को आवंटन करने के लिए रेट कम किए जाएं जिससे निवेशक आसानी से प्लॉट खरीद सकें । उन्होंने कहा कि चुटकुले के औद्योगिक क्षेत्रों में प्लाटों बिल्डरों को नहीं भेजा जाएगा ।