फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रायपुर सीएचसी स्थित मीटिंग हाॅल में हुई संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रायपुर सीएचसी स्थित मीटिंग हाॅल में शनिवार को हुई संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। संघ की प्रांतीय अध्यक्ष गुड्डी मतुड़ा ने कहा कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों की पदोन्ति शीघ्र की जाए। अगर 15 नवंबर तक बिना प्रशिक्षण के अन्य संवर्गों की तरह पदोन्ति नहीं की जाएगी तो मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा। इसके अलावा महिला स्वास्थ्य कर्मियों को चार जनवरी 2017 के शासनादेश के अनुसार एसीपी का लाभ देने, प्रांतीय कार्यकारिणी का छह माह का कार्यकाल सर्व सम्मति से बढ़ाने, जिला देहरादून और हरिद्वार की कार्यकारिणी का कार्यकाल भी छह माह के लिए बढ़ाने जनपद पौड़ी मैं चन्द्रमती बिष्ट को अध्य्क्ष व सुलोचना दानी को सचिव मनोनीत करने, नई नियुक्त महिला स्वास्थ्यकर्मियों का ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 2800 ग्रेड वेतन करने की भी बात रखी गई। जिन पर सभी ने सहमति दी। बैठक में हेमलता भंडारी, पवन सैनी, गुड्डी मटूड़ा, सुशीला नेगी, भागीरथी जोशी, सालू, चन्द्रमती बिष्ट, सुलोचना दानी, चित्रा राणा, अनिता बिष्ट, अंजुम आरा, सुधा, पुष्पा सैनी, निमिषा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें