फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मनाया किसान अधिकार दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को पूरे प्रदेश में किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार बल्लब भाई पटेल के जन्म दिवस को पूरे प्रदेश में 'किसान अधिकार दिवस’ के रूप में मनाया गया। इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से गांधी पार्क में किसान अधिकार दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा जी ने अपनी प्रतिभा व कौशल से देश को प्रगति के पथ पर लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गरीबी निवारण के साथ-साथ बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बीस सूत्रीय कार्यक्रम जैसे विकासोन्मुखी कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को मजबूत बनाने की दिशा में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए थे। वहीं, सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश के विभिन्न प्रांतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मजबूत भारत की नींव रखने का काम किया था। कांग्रेस पार्टी ने सदैव सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की। आज कुछ विघटनकारी ताकतें फिर से देश को गुलामी की ओर ले जाने का काम कर ही हैं। उनका हमें डटकर मुकाबला करना है। प्रीतम सिंह ने लोकसभा और राज्यसभा में पारित बिलों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि देश का किसान और खेत मजदूर सड़कों पर है। सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार उनकी रोजी रोटी छीन खेत खलिहान को पूंजीपतियों के हवाले करने का षडयंत्र कर रही है। कृषि विरोधी तीन काले कानूनों ने समूची मोदी सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मुखौटे को उतार दिया है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, हीरा सिंह बिष्ट, मातवर सिंह कंडारी, शूरवीर सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, धीरेन्द्र प्रताप, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, शिल्पी अरोड़ा, राजेश शर्मा, राजेश चमोली, संदीप चमोली, शांति रावत, नवीन पयाल, कै0 बलवीर सिहं रावत, शोभाराम, गरिमा दसौनी, गिरीश पुनेड़ा, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, अकील अहमद, जगदीश धीमान, आनन्द बहुगुणा, अमित भण्डारी, मोहित नेगी, भूपेन्द्र नेगी, हरेन्द्र बेदी, सुलेमान अली, देवेन्द्र सती, मनीष नागपाल, आयुश सेमवाल, पुष्कर सारस्वत, विपुल नौटियाल, सूर्यप्रताप राणा, सत्येन्द्र शर्मा, बाला शर्मा, अनिता निराला, मंजू चैधरी, सावित्री थापा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। इससे पूर्व प्रीतम सिंह ने इंदिरा मार्केट में स्वर्गीय इंदिरा गांधी और घंटाघर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।   प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी दोनों नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके द्वारा देश के लिए दिए बलिदान को याद करते हुए समाज को उनके उनके बाताए मार्ग पर चलने का अवाह्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें