मंदिर में हुए भजन कीर्तन ::::
श्री श्याम सुंदर मंदिर में महिला संकीर्तन हुआ। मां के भजन कीर्तनों में श्रद्धालु भाव-विभोर हुए। समिति मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने कहा कि नवरात्र पर मंदिर में रोज भजन-कीर्तन व भक्तों के घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। इस दौरान गोपी गोगिया, हेमा, शशि कोहली, रेखा टुटेजा, अलका अरोड़ा, प्रीति, उषा जौली व अन्य मौजूद रहे।