फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने में दोहरी नीति अपना रही सरकार: कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
- गरीबों पर कार्रवाई, मंत्रियों और सत्ताधारी नेताओं के परिचितों के प्रतिष्ठानों पर दरियादिली का आरोप माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। सरकार की शह पर व्यापारियों की समस्याओं व अतिक्रमण को लेकर प्रसाशन पर लगातार दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस ने इस दिशा में ठोस पहल की मांग की है। इस अवसर पर कांग्रेस के एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि जीएसटी लागू होने से लेकर कोरोना काल तक आम जनता और व्यापारी वर्ग को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण काल में व्यापारी समेत सभी वर्गों के लोगों का काम-धंधा बंद हो गया। जिस कारण उन्हें इतना मजबूर होना पड़ा कि कोई भी अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से नहीं कर पा रहा है। इस समय सरकार को व्यापारियों की समस्याओं से राहत के लिए नई योजनाएं लानी चाहिए थी। इस समय व्यापारियों को थोड़ा राहत मिलने के आसार थे, तब भी वर्तमान सरकार द्वारा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को तंग करने का कार्य रोका नहीं जा रहा है। आरोप लगाया कि पलटन बाजार और आसपास के बाजारों पर हुई तोड़फोड़ में भी पक्षपात किया जा रहा है। कई दुकानेें अधिकारियों व मंत्रियों के परिचितों की हैं, इसलिए उन्हें न तोड़ कर आम व्यापारियों की दुकानों को तोड़ा जा रहा है। पूर्व में भी कई बार इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं, पर अभी तक इनका कोई समाधान नहीं निकाला गया है। समस्याओं का समाधान न हुआ तो कांग्रेस धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अमीचंद सोनकर, अजय बेनवाल, राजेन्द्र खन्ना, पार्षद निखिल कुमार, सुनील बांगा, जहांगीर खान, राजेन्द्र सिंह घई, विकास नेगी, रवि फुकेला, नवीन बेग, परवीन बांगा, राहुल कुमार, राजेश मित्तल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। - मनीष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें