माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण के चलते नगर निगम कार्यालय आमजन के लिए दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपना कार्य करते रहेंगे।
मंगलवार को कोरोना संक्रमण का एक और मामला आने पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने इसके आदेश जारी किए। अब आम पब्लिक के लिए निगम शुक्रवार को खुलेगा। कहा कि पूर्व में जारी नम्बर पर सम्पर्क कर कार्य होते रहेंगे।
जो भी शिकायत आएगी, उसका तीन दिन के अंदर निस्तारण किया जायेगा।