फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अंकिता के परिजनों की तहरीर पर जीरो एफआईआर दर्ज, हरिद्वार में की जाएगी ट्रांसफर

Wed, 25 Nov 2026 06:47 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

अंकिता के माता पिता की तहरीर पर राजपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इसे हरिद्वार जिले में ट्रांसफर किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि आज अंकिता भंडारी के माता-पिता गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए थे। वे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ राजपुर थाने में दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज थे। उनके धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के कई नेता भी गांधी पार्क पहुंचे थे। गांधी पार्क में धरने के बाद अंकिता के परिजन अपर पुलिस महानिदेशक से मिले थे। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें