Dehradun News: टीम को सूचना मिली थी कि जेई परवेज आलम बिजली के कनेक्शन लगाने के एवज में रिश्वर की मांग कर रहा है। शिकायत पर विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची तो जेई को रंगे हाथ पकड़ लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
देहरादून के हरबर्टपुर बिजली घर में मंगलवार शाम को विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। इस दौरान यहां टीम ने जेई को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि जेई परवेज आलम बिजली के कनेक्शन लगाने के एवज में रिश्वर की मांग कर रहा है। जेई ने पीड़ित से 15000 रुपये मांगे। शिकायत पर विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंची तो जेई को रंगे हाथ पकड़ लिया।