अमर उजाला दून स्टूडियो में प्रिंसी वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो..’ दुष्यंत कुमार की इन पंक्तियों को सेलाकुई के चोई बस्ती निवासी कक्षा 12 की छात्रा ने साकार किया है। प्रिंसी ने स्वरोजगार की राह पर चलते हुए घर पर ही सेनेटरी नैपकिन बनाने की यूनिट लगाई। छात्रा ने अपनी हिम्मत और जज्बे से न सिर्फ रोजगार शुरू किया बल्कि 11 लोगों को रोजगार उपलब्ध भी करा रही है। वीडियो में देखें प्रिंसी के संघर्ष और कामयाबी की कहानी...