परेड ग्राउंड में आयोजित 23वीं उत्तराखंड राज्य यूथ बास्केटबॉल चैंपिनशिप में देहरादून की टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिताब जीते। प्रतियोगिता का आयोजन 13 और 14 अक्तूबर को किया गया। बालक वर्ग के फाइनल में देहरादून ने ऊधम सिंह नगर को 69-40 से हराया। देहरादून के अंकित को सबसे मूल्यवान खिलाड़ी चुना गया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में देहरादून ने हरिद्वार को 31-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग मेें देहरादून की लतिका सबसे मूल्यवान खिलाड़ी रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पीवाईडीएस स्कूल की प्राचार्य डायना लूजी रहीं। इस दौरान बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव मनदीप ग्रेवाल, शैलजा असवाल, बलविंदर सिंह, दिनेश अग्रवाल और गौतम चौहान मौजूद रहे।