राजधानी के एक कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का नतीजा आने के बाद एक प्रत्याशी कॉलेज गेट पर खड़ी थी।
कुछ छात्राएं उस पर धांधली के खिलाफ आवाज बुलंद करने का दबाव बना रही थे। इस पर मोहतरमा ने तपाक से जवाब दिया कि जीतने वाली प्रत्याशी एनसीसी में उनकी सीनियर है।
ऐसे में काहे अपनी सीनियर से बैर पालना। इतना कहकर मोहतरमा जीतने वाली प्रत्याशी को बधाई देने चली गई।