दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दून लिटरेचर फेस्टिवल का आज दूसरा दिन है। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी आज कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम ने लेखक आग्रहरी ढींगरा की पुस्तक लीडिंग लेडीज का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक पाठकों विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। यहां की संस्कृति और परंपराओं को संजोये रखने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
Rajaji Tiger Reserve: वन्य जीव प्रेमियों का इंतजार खत्म...जंगल सफारी के लिए खुले राजाजी की सभी रेंज के गेट
बता दें कि लिटरेचर फेस्टिवल के सातवें संस्करण के पहले दिन कथावाचक जया किशोरी ने लिविंग द इट्स ओके सत्र में अक्षत गुप्ता से बातचीत की थी। वहीं, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी चर्चा की थी। फेस्टिवल में नंदिता दास, शेफाली शाह, शोभा डे, आदिल हुसैन, जया किशोरी, विशाल, रेखा भारद्वाज, उषा उत्थप समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।