फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, प्रेमनगर में तोड़ा गया धार्मिक स्थल, पुलिस फोर्स तैनात

Mon, 04 Sep 2023 03:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रेमनगर में धार्मिक स्थल तोड़े जाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। इस वीडियो के आधार पर प्रेमनगर थाने द्वारा  संज्ञान लेते हुए मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां एक धार्मिक स्थल तोड़े जाने की खबर मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन

 
पुलिस को एक वीडियो के जरिए धार्मिक स्थल तोड़े जाने की जानकारी मिली। गडरिया मोहल्ला ठाकुरपुर रोड टी स्टेट थाना प्रेमनगर में एक पुरानी मजार थी। यहां साई बाबा की फोटो भी थी जिसको राधा धोनी सेमवाल  व उनके अन्य साथियों द्वारा तोड़ा गया है और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है। इस वीडियो के आधार पर प्रेमनगर थाने द्वारा  संज्ञान लेने लेते हुए थाना प्रभारी अभियोग पंजीकृत कराया गया है। 

ये भी पढ़ें...Corbett Tiger Reserve: बाघिन को अब पूरा जीवन पेट में धंसे तार के साथ जीना होगा, सर्जरी से जान को खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की इजाजत नहीं है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें