राजधानी देहरादून में मंगलवार दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई। इस दाैरान कई जगहों पर सड़कों पर सैलाब आ गया। इस दाैरान चंद्रबनी क्षेत्र में बरसाती नाले में पानी का बहाव तेज हो गया। पानी के तेज बहाव में स्कूल से लाैट रहे दो बच्चे बह गए। Uttarakhand: यमुनोत्री में भारी बारिश के बाद जन-जीवन अस्त व्यस्त, मसूरी में 80% आई पर्यटकों की कमी, तस्वीरें आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। दोनों बच्चे शांति विहार के रहने वाले थे। उनको सुरक्षित बचा लिया गया।