पहले चरण में उड़ाए जाएंगे दो ड्रोन
पहले चरण में पुलिस कार्यालय देहरादून व आईएसबीटी स्थित कंट्रोल रूम से दो ड्रोनों का संचालन किया जाएगा। इन ड्रोन का लाइव एक्सेस जनपद के उच्च अधिकारियों के पास भी रहेगा, जिससे वह भी समय-समय पर ड्रोन की गतिविधियों और उसकी लाइव लोकेशन से मॉनिटरिंग कर सकें।