फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खैर नहीं: राजधानी की सड़कों पर तेज आवाज वाली साइलेंसर गाड़ियों से भरा फर्राटा तो पड़ेगा भारी

Tue, 13 Sep 2022 12:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जधानी से लेकर देहात तक तमाम ऐसे दोपहिया वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे, जिनमें कंपनियों की ओर से लगाए गए साइलेंसर को निकालकर तेज ध्वनि वाले साइलेंसर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
बाइक(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून की सड़कों पर तेज ध्वनि वाली साइलेंसर गाड़ियों के साथ फर्राटा भर रहे दोपहिया वाहनों पर परिवहन विभाग नकेल कसने की तैयारी में है। आरटीओ प्रवर्तन ने ऐसे तमाम दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन कारोबारियों की भी जांच की जाएगी, जो निर्धारित प्रावधानों के विपरीत गाड़ियों में ऐसे साइलेंसर लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


राजधानी से लेकर देहात तक तमाम ऐसे दोपहिया वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे, जिनमें कंपनियों की ओर से लगाए गए साइलेंसर को निकालकर तेज ध्वनि वाले साइलेंसर लगाए गए हैं। अब ऐसे तेज ध्वनि वाले साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। आरटीओ प्रवर्तन सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ऐसे वाहनों को चिह्नित किया जाएगा जो निर्धारित प्रावधानों के विपरीत साइलेंसर लगाकर संचालित किए जा रहे हैं। 

साथ ही उन कारोबारियों पर भी कार्रवाई होगी जो ऐसे साइलेंसर बेच रहे हैं। दो साल पूर्व परिवहन विभाग की ओर से तेज ध्वनि वाले साइलेंसर लगाकर फर्राटा भर रहे वाहन स्वामियों पर कार्रवाई की गई थी। विभागीय अफसरों ने कई दुकानों पर भी छापा मारा गया था और ऐसे साइलेंसरों को भी जब्त किया गया था, लेकिन अब फिर बड़ी संख्या में वाहन स्वामी जिसमें खासकर युवा गाड़ियों में तेज ध्वनि वाले साइलेंसर का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें