फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दूसरे समुदाय के सैलून संचालक ने युवती से की छेड़छाड़, हिंदूवादी नेताओं ने आरोपी को पीटा, की तोड़फोड़

Thu, 17 Oct 2024 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

Dehradun News: आरोप है कि युवती सैलून में थी और युवक ने उससे छेड़खानी की। इसके बाद उसने सैलून से बाहर निकलकर लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
सैलून में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले के नुंनावाला, भानियावाला में शाम करीब सवा सात बजे पुरानी हरिद्वार रोड स्थित एक विशेष समुदाय के सैलून संचालक ने सैलून के अंदर क्षेत्र की एक युवती के साथ छेड़खानी कर दी।

विज्ञापन


युवती ने सैलून से बाहर निकलकर लोगों को जानकारी दी। अपने ऑफिस के बाहर खड़े भाजपा नेता संजीव सैनी भी युवती के पास पहुंचे। जिसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पाकर अन्य भाजपा नेता और हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई और सैलून में तोड़फोड़ भी की। इसी बीच आरोपी युवक व अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरार तीन युवकों को पकड़ा। जिसमें से एक युवक गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने कहा कि युवती की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस अवसर पर सुखदेव चौहान, संपूर्ण सिंह रावत, रविंदर बेलवाल, आनंद पवार, दिगंबर नेगी, भारत मनचंदा, कमल रावत, कुन्ना चौहान, उपेंद्र रावत, नरेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

Haridwar: सर्वानंद गंगा घाट के सामने नॉनवेज बनाने पर बवाल, लोगों ने खोखा स्वामी को पीटा, जमकर किया हंगामा

भाजपा नेता संजीव सैनी और संपूर्ण रावत ने कहा कि शुक्रवार के दिन 11 बजे एक महापंचायत की जाएगी। जिसमें बाहरी व्यक्तियों को किराये पर दुकान न देने की अपील की जाएगी। वहीं जिन लोगों ने विशेष समुदाय के लोगों को मकान व दुकान किराये पर दी है। उन्हें दुकानें व मकान खाली करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें