फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ही निकले कातिल: महज तीन हजार रुपये के लिए हैवान बने दोस्त, बेरहमी से हत्या कर गड्ढे में दबा दिया पवन का शव

Mon, 18 Jul 2022 01:06 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

तीन दिन पहले राजपाल कश्यप पुत्र श्याम सिंह निवासी कारबारी कश्यप बस्ती ने नया गांव चौकी में तहरीर दी थी। बताया कि उनका चचेरा भाई पवन कश्यप नौ जुलाई को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया।
विज्ञापन
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में तीन हजार रुपये की लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने ही गुमशुदा पवन की गला दबाकर हत्या की थी। शराब के नशे में उन्होंने शव को गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


तीन दिन पहले राजपाल कश्यप पुत्र श्याम सिंह निवासी कारबारी कश्यप बस्ती ने नया गांव चौकी में तहरीर दी थी। बताया कि उनका चचेरा भाई पवन कश्यप नौ जुलाई को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। पटेलनगर कोतवाली में पवन की गुमशुदगी दर्ज की गई।

इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। रविवार को पुलिस कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस टीमों ने पीड़ित परिवार से पूछताछ कर घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर लगे 13 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। 
विज्ञापन


साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सीसीटीवी फुटेज में पवन, अंकित और विक्रम पुत्र स्व. जगदीश सिंह निवासी कारबारी साईंलोक कॉलोनी नया गांव के साथ जाता दिखा। पुलिस दोनों के घर पहुंची तो वे घर के पास ही खड़े मिले। पुलिस दोनों को पकड़कर चौकी ले आई और कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान दोनों टूट गए और पवन की हत्या की बात कबूली। दोनों की निशानदेही पर पवन का शव कारबारी के जंगल से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।   

शराब पीने के बाद हुआ था विवाद 
इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया कि अंकित, पवन और विक्रम दोस्त थे। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसकी पवन के साथ तीन हजार रुपये की देनदारी थी। घटना के दिन तीनों कारबारी के जंगल में गए। वहां तीनों ने जमकर शराब पी। इसी दौरान उनका पवन से झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों ने पवन की गला दबाकर हत्या कर दी और पास ही लकड़ी से गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें