फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे शाैचालय में मिली नवजात, सीट में फंसा हुआ था सिर

Sun, 22 Sep 2024 02:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Dehradun News: दून अस्पताल के शाैचालय में भ्रूण मिलने की खबर के बाद पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
दून अस्पताल के शाैचालय में मिला भ्रूण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पीछे शौचालय की सीट में एक नवजात मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और अस्पताल के कर्मियों ने सीट को तोड़कर नवजात को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नवजात को मोर्चरी में रखवा दिया। नवजात को अस्पताल में कौन फेंक गया पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे नया भवन करीब दो साल पूर्व बना था। सुबह करीब सवा नौ बजे एक सफाईकर्मी शौचालय की सफाई करने के लिए पहुंचा तो महिला टॉयलेट में एक नवजात बच्ची पड़ा हुआ था। उसने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

Rishikesh: दिल्ली से घूमने आए थे पांच युवक, दो नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित भी पहुंच गए। नवजात का सिर टायलेट शीट में फंसा हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने शीट को तोड़कर नवजात को निकाला, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय सफाई कर्मचारी से पूछताछ की। पुलिस ने नवजात के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें