फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी, लोगों के पीछे दौड़ा तो मच गई अफरा-तफरी

Tue, 16 May 2023 01:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)

सार

सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। इतने में वहां स्कूटी लेकर आ रही एक युवती के पीछे भी हाथी दौड़ा।
विज्ञापन
दूधली-मोथरोवाला मार्ग पर आ धमका हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के दूधली-मोथरोवाला बाईपास मार्ग पर हाथी आने से हड़कंप मच गया। हाथी वहां से गुजर रहे लोगों के पीछे भी दौड़ पड़ा। कुछ देर बार जब वन विभाग की टीम ने उसे जंगल की ओर खदेड़ा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह करीब सात बजे सत्तीवाला में एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। हाथी अचानक से मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। इतने में वहां स्कूटी लेकर आ रही एक युवती के पीछे भी हाथी दौड़ा।

Hemkund Sahib Yatra: 60 मीटर तक बर्फ के बीच से होकर गुजरेंगे तीर्थयात्री, 20 को खुलेंगे कपाट, तस्वीरें
विज्ञापन


हालांकि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। लच्छीवाला के रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि लोगों ने हाथी को देखकर जब भागने का प्रयास किया तब हाथी उनके पीछे दौड़ा। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने आतिशबाजी कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी हाथी दिखाई दे तो वन विभाग की टीम को सूचना जरूर दें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें