फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चुनाव परिणामों से कांग्रेस उत्साहित, करन माहरा ने जनता का जताया आभार, भाजपा पर साधा निशाना

Fri, 01 Aug 2025 04:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कुनौतियों और निर्वाचन आयोग की कुरीतियों के विरोध में जनता ने मतदान किया है। हाईकोर्ट से सरकार और निर्वाचन आयोग की किरकिरी हो चुकी है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने मतदान के लिए राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है।कांग्रेस को जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी आभार जताया।  

विज्ञापन


कहा कि भाजपा की कुनौतियों और निर्वाचन आयोग की कुरीतियों के विरोध में जनता ने मतदान किया है। हाईकोर्ट से सरकार और निर्वाचन आयोग की किरकिरी हो चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता तो अपने ही बूथ पर हारे हैं, और हार के बावजूद भी भाजपा कर मिष्ठान वितरण कर रही है।  

Uttarakhand Panchayat Chunav:  जेठानी से हार गई देवरानी, चमोली जिले की सल्ला रैतोली प्रधान की सीट थी चर्चित
विज्ञापन


कहा कि चुनाव में भाजपा ने अपनाएं हर हथकंडे अपनाए। धन बल और छल बल के आधार पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कामयाब होती है तो सीधा लोकतंत्र की हत्या होगी।  भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है। लेकिन किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 2027 में निश्चति रूप् से कांग्रेस की सरकार आएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें