फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नदी में खुदाई के दौरान बने तालाब में डूबने से 17 साल के बच्चे की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Fri, 14 Apr 2023 04:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायवाला(देहरादून)

सार

रंजीत सिंह (17) पुत्र कमल सिंह अपने एक मित्र के साथ सोंग नदी में बने तालाब में नहाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान रंजीत पानी में डूब गया।
विज्ञापन
डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के छिद्दरवाला में नदी में खुदाई के दौरान बने एक तालाब में डूबने से 17 साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। है। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


Chardham Yatra 2023: परिवहन कारोबारियों को 31 मई तक जीपीएस डिवाइस से छूट, इसके बाद होंगे ट्रिप कार्ड निरस्त

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को छिद्दरवाला निवासी रंजीत सिंह (17) पुत्र कमल सिंह अपने एक मित्र के साथ सोंग नदी में बने तालाब में नहाने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान रंजीत पानी में डूब गया। रंजीत को डूबता देख दोस्त ने इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रंजीत को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। आनन-फानन रंजीत को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें