फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने भगवानपुर जुलो में कूड़ा वाहन को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
भगवानपुर जुलो में कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाते देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने शनिवार को भगवानपुर जुलो गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मेयर ने स्वच्छता अभियान के तहत स्वजल विभाग की ओर से ग्राम पंचायत को दिए गये कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि ग्रामीण कूड़े का निस्तारण नगर निगम के शीशमबाड़ा स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मेयर ने स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाई गईं विभिन्न वस्तुओं का अवलोकन भी किया। कहा महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। संचालन अखिलेश डबराल ने किया। इस मौके पर प्रधान बालादेवी, जेष्ठ प्रमुख रजनीश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्र, दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय रमोला, भुवन विक्रम डबराल, सीता पांडेय, अमित डबराल, विकास रमोला, दीपक कैंतूरा, संजय मैठाणी, उदय सिंह, दीपक जोशी, नवीन रमोला, जयकृष्ण रतूड़ी, सविता थापा, आरपी कोटनाला, दिगंबर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें