देहरादून में लाल पुल बस दुर्घटना की अब मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम ने एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि 23 जून को बस(संख्या UK07PA-0287) दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में राजीवनगर, पटेलनगर निवासी आहद (22 वर्ष) की मृत्यु हो गई थी, जबकि चार अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। संबंधित वाहन नगर बस सार्वजनिक सेवायान की श्रेणी में संचालित है। जिलाधिकारी ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन एवं निष्पक्ष जांच करते हुए एक सप्ताह के भीतर अपनी आख्या प्रस्तुत करें।
Disaster Mock Drill: घनसाली के जखन्याली में हुई मॉकड्रिल, बादल फटने से दो की मौत, 12 घायल
जांच के दौरान दुर्घटना के कारणों, वाहन में चालक सहित सवार यात्रियों की संख्या, मृतक व घायलों का वास्तविक विवरण, घायलों की चिकित्सकीय स्थिति, मृतक के उत्तराधिकारियों का विवरण, परिवहन विभाग की तकनीकी रिपोर्ट, वाहन के कर व मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन प भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझावों का विस्तृत परीक्षण किया जाएगा।