इन इलाकों में अपेक्षाकृत कम होगी बढ़ोतरी
आवासीय व वाणिज्यिक श्रेणियों में जिन इलाकों में सबसे कम सर्किल रेट बढ़ोतरी की संभावना है। उनमें अजबपुरकलां, बिंदाल रोड, खदरी, छबील बाग, जटिया मोहल्ला, इंद्रेशनगर, कांवली, निरंजनपुर, पुराना राजपुर, राजपुर माफी, चक सेवलाखुर्द, प्रेमपुर माफी, लोहारवाला, गोपीवाला, धरतावाला, डुगालगांव, थानीगांव, गढी कैंट, चक शाह नगर, शाह नगर, इंदरपुर, केदारपुर, चक डालनवाला, धर्मपुर डांडा, अजबपुर खुर्द, धोरण खास, रांघड़वाला, बाजावाला, माजरा आदि हैं।
प्रमुख मार्गों पर आसमान चूमेंगी कीमतें
दून से गुजरने वाले प्रमुख राजमार्गों और शहरी मार्गों पर भी जमीन के दामों में खासी बढ़त होने जा रही है। नए प्रस्ताव के अनुसार राजपुर रोड पर घंटाघर से आरटीओ कार्यालय तक जमीन के सर्किल रेट सबसे अधिक बढ़ने की संभावना है। यहां पहले भी सर्किल रेट सबसे अधिक रहे हैं। इसके अलावा राजपुर रोड पर ही आरटीओ कार्यालय से मसूरी बाईपास तक भी जमीन की कीमतों में इजाफा होगा। गांधी रोड पर घंटाघर से दर्शन लाल चौक, प्रिंस चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक, घंटाघर से लक्खीबाग चौकी के मध्य तक, सहारनपुर रोड पर रेलवे स्टेशन से सहारनपुर चौक तक, गांधी रोड पर रेलवे स्टेशन से आढ़त बाजार होते हुए सहारनपुर चौक तक, चकराता रोड पर घंटाघर से बिंदालपुल, किशननगर चौक होते हुए बल्लूपुर चौराहे तक, हरिद्वार रोड पर प्रिंस चौक से रिस्पना पुल तक, न्यू कैंट रोड, ईस्ट कैनाल रोड, मसूरी बाईपास से राजपुर तक, मसूरी बाईपास से मालसी डीयर पार्क तक सर्किल रेटों में सर्वाधिक बढ़ोतरी होगी।