फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: तेज बारिश से तबाही, मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट में दो दुकान और एक घर ढहा, लोगों में दहशत

Mon, 10 Aug 2026 12:28 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। वहीं, राजधानी देहरादून में रात से सुबह तक बारिश हुई। बारिश के कारण दून में घर और दुकान ढह गया।
विज्ञापन
बारिश से घर ढहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून में देर रात तेज बारिश हुई। इस दौरान सुबह बंजारावाला चांचक चौक के समीप मुस्लिम बस्ती कारगी ग्रांट के बिस्मिल्लाह चौक में दो दुकान और एक घर ढह गया। मकान ढहने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत अपना सामान सुरक्षित जगह पहुंचाया।

Earthquake: उत्तराखंड में दो जगह कांपी धरती, उत्तरकाशी में लगे 4.2 के झटके, टिहरी में 2.0 रही तीव्रता

आज भारी बारिश की चेतावनी

वहीं, राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिए हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें