रायल आर्म्स के मालिक की गिरफ्तारी से दून पुलिस में भी हड़कंप मच गया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक संपर्क नहीं किया है, लेकिन दून के शख्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। जिस दुकान की बात की जा रही, वह पटेल रोड पर स्थित है। पुलिस अपने स्तर पर गन हाउस के बारे में जानकारी जुटा रही है। संचालक के सगे-संबंधियों का पता लगाया जा रहा है। एसओजी और पुलिस, रायल आर्म्स मालिक के पकड़े गए लोगों से संबंध खंगाल रही है।
मामले को लेकर एसटीएफ को दिल्ली पुलिस से समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। उत्तराखंड पुलिस दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग करेगी। जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उसके आधार पर अपने स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक